सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार का एक्शन प्लान, स्वास्थ्य विभाग और पार्टी को मजबूत करने को लेकर की बैठक , दिया टास्क
सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है.
पटना: बिहार में सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है....इसको लेकर नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू कोटे के नवनियुक्त मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में जदयू के कद्दावर नेताओं और मंत्रियों की मौजूदगी रही। मंत्री अशोक चौधरी और लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके अलावा, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहाँ शासन और रणनीति को लेकर देर तक मंथन चला।
विभाग के काम में तेजी लाने का निर्देश
बैठक का मुख्य उद्देश्य नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराना और सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराना था। नीतीश कुमार ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने विभागों के कामकाज में तेजी लाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें। बैठक में विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभागीय कामकाज और भविष्य की स्वास्थ्य रणनीतियों को लेकर नीतीश कुमार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ फीडबैक साझा किया। उन्होंने सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि काम ऐसा कीजिए जिससे जनता के बीच सरकार की छवि को और अधिक बेहतर हो सके। वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा ने नीतीश कुमार को वहां की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी। इन दिग्गजों के साथ लंबी चर्चा की।
dhananjaykumarroy